“NH-43 पर MCB पुलिस का शिकंजा: 9.19 क्विंटल गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 4.69 करोड़ का माल जप्त

ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, दो पिकअप वाहन भी जब्त

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read143 views
“NH-43 पर MCB पुलिस का शिकंजा: 9.19 क्विंटल गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 4.69 करोड़ का माल जप्त

एमसीबी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस MCB को बड़ी सफलता मिली है। चौकी नागपुर, थाना पोड़ी पुलिस ने NH-43 पर संदिग्ध दो पिकअप वाहनों की जांच के दौरान 09 क्विंटल 19 किलोग्राम गांजा बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक MCB रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

NH-43 पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो पिकअप

मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चौकी नागपुर पुलिस द्वारा NH-43 हाईवे पर MCB लगाकर संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/2026 में धारा 20(b), 2(C) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन में प्रयुक्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

4.69 करोड़ रुपये का कुल माल जब्त

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में—

गांजा: 09 क्विंटल 19 किलोग्राम

गांजे की अनुमानित कीमत: ₹4,59,50,000

जब्त पिकअप वाहन: 02

वाहनों की अनुमानित कीमत: ₹10,00,000

कुल जब्त माल: ₹4,69,50,000

ओड़िशा से मध्यप्रदेश पहुंचाया जा रहा था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया है कि गांजा ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की End-to-End विवेचना कर रही है। मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर, परिवहनकर्ता और अंतिम गंतव्य से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।

पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

छह आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

अनिल टोप्पो, पिता जोहनेश टोप्पो, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिरमित्रापुर, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।

राजित इंद्रवार, पिता रमेश इंद्रवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टोंगरीटोला, थाना बिरमित्रापुर, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।

विनय टेटे, पिता स्व. अगपति, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुंदरगढ़, ओड़िशा।

अरुप मिर्धा, पिता मेहजदु मिर्धा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेमता कोकेरामा, थाना हतिबारी, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।

अलबिरनी, पति चेलू, उम्र 25 वर्ष, निवासी खीरेनी, थाना बरही, जिला कटनी, मध्यप्रदेश।

सुनीता, पति सरवरिश, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खीरेनी, थाना बरही, जिला कटनी, मध्यप्रदेश।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में चौकी प्रभारी नागपुर शेषनारायण सिंह (सउनि), ASI रामकृपाल सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, मुमताज खान, ललित यादव, आरक्षक अखिलेश जायसवाल, मिथलेश गुप्ता, सुनील सोनवानी, आदित्य कुर्रे, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार साहू, अरविन्द मिश्रा, महिला आरक्षक रेखा कुजूर एवं सैनिक शैलेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला पुलिस MCB ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रकरण में तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए विवेचना एवं पतासाजी जारी है।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →