‘सेवा मेरा योगदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

गांधी जयंती पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, सीईओ वैशाली सिंह की मौजूदगी में स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read41 views
‘सेवा मेरा योगदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

एमसीबी, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह की उपस्थिति में जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान जनपद पंचायत परिसर, कार्यालय के आसपास के क्षेत्र तथा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान किया तथा परिसर में जमा कचरे, अनुपयोगी एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

स्वच्छता को बताया प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

‘सेवा मेरा योगदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान (2)

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिवस अथवा अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नियमित जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना आवश्यक है।

आमजन को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

‘सेवा मेरा योगदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान (2)

स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ सेवा, श्रमदान और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अभियान में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता को जनभागीदारी से जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →