चिरमिरी में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद

एसईसीएल क्वार्टर का ताला तोड़कर कांसा-फूल के बर्तन व साड़ियों की हुई थी चोरी, पूछताछ में अपराध कबूल; एक आरोपी अब भी फरार

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

3 min read79 views
चिरमिरी में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद

चिरमिरी/एमसीबी। थाना चिरमिरी क्षेत्र के एकतानगर गोदरीपारा स्थित एसईसीएल क्वार्टर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए कांसा-फूल के बर्तन, साड़ियां और ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, बिशुनपुर निवासी बोदली बाई पति स्व. रामकुपाल, उम्र 61 वर्ष ने 26 सितंबर 2026 को थाना चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह एकतानगर गोदरीपारा स्थित एसईसीएल क्वार्टर से अपना सामान लेकर बीमारी के कारण 6 सितंबर को अपने पुश्तैनी मकान बिशुनपुर चली गई थीं।

26 सितंबर को जब वह दोबारा अपने एसईसीएल क्वार्टर पहुंचीं तो दरवाजा और ताला टूटा हुआ मिला। क्वार्टर के अंदर रखे सामान की जांच करने पर फूल-कांसा के बर्तन, साड़ियां सहित करीब 17 हजार रुपये कीमत का सामान गायब मिला। रिपोर्ट पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के मामले में आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनू उर्फ टॉमी उर्फ सोनू कुमार सोनमान, निवासी एकतानगर गोदरीपारा, थाना चिरमिरी को 28 सितंबर 2026 को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

चिरमिरी में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद (2)

चोरी का सामान बरामद

आरोपी की निशानदेही/कब्जे से पुलिस ने कांसा/फूल की 3 थालियां, 1 परात, सिल्वर का 1 गंजा, 5 साड़ियां और ट्रॉली बैग बरामद किया। इसके अलावा क्वार्टर का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके वारिसानों को दी गई।आरोपी पर पूर्व में भी 8 प्रकरण दर्ज हैं।

एक आरोपी अभी फरार

चिरमिरी में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद (2)

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा, सउनि बंधुराम, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक रामजी गुप्ता एवं सैनिक प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →