मनेन्द्रगढ़, 18 सितंबर 2026। थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1.10 लाख बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
दो अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/2026 दर्ज किए गए थे। दोनों प्रकरणों में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ करते हुए चोरी की घटनाओं से जुड़े लोगों की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र महतो और देवेंद्र भंडारकर को पकड़ा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त होना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने बताई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की निम्न मोटरसाइकिलें बरामद की गईं—
हीरो स्प्लेंडर प्लस CG 16 CD 1209, अनुमानित कीमत ₹40,000
पल्सर CG 12 BU 9276, अनुमानित कीमत ₹70,000

इस तरह पुलिस ने कुल करीब ₹1,10,000 कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने प्रकरण में राजेन्द्र महतो, पिता स्व. रमेश महतो, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, सेंट्रल स्कूल के पीछे रेलवे कॉलोनी, मनेन्द्रगढ़ तथा देवेन्द्र भंडारकर, पिता स्व. खुदराम भंडारकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, आरपीएफ बैरक के पीछे, मनेन्द्रगढ़ को 17 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, PSI सोनू, PSI विकास, PSI भरत, HC राजेश, HC रवि, HC राजकुमार, आरक्षक प्रमोद एवं आरक्षक प्रदीप एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
