📰 CGFILE — ब्रेकिंग न्यूज़ का आपका विश्वसनीय स्रोत

युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों को लेकर एमसीबी में अहम बैठक, 30 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन मतदान

ZRO आरिफ नवाज की मौजूदगी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

Aug 22, 20262 min read40 views
युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों को लेकर एमसीबी में अहम बैठक, 30 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन मतदान

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर शनिवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। होटल हसदेव इन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस चुनाव के संबंध में संगठनात्मक तैयारियों, सदस्यता अभियान और आगामी ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ZRO आरिफ नवाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उनके द्वारा युवा कांग्रेस चुनाव के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और ऑनलाइन मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी। मतदान प्रक्रिया IYC ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न होंगे।

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव होना है। बैठक में इन पदों से जुड़े संगठनात्मक दायित्वों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिले के युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान के साथ ही चुनावी तैयारियां भी जोर पकड़ेंगी।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →