सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने लिया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ

NCD, चर्म, नेत्र, अस्थि और ENT समेत विभिन्न रोगों की हुई जांच; स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

2 min read40 views
सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने लिया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ

नागपुर। “सशक्त MCB—हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत 16 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नागपुर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 546 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों की जांच और स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को उनकी बीमारी के अनुरूप चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ा।

शिविर में विभिन्न रोगों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में कुल 546 मरीजों की OPD दर्ज की गई। इनमें 186 मरीजों की NCD स्क्रीनिंग, 118 मरीजों की सामान्य रोगों के लिए जांच, 83 मरीजों की चर्म रोग संबंधी जांच, 56 मरीजों की नेत्र रोग संबंधी जांच, 43 मरीजों की अस्थि रोग संबंधी जांच तथा 36 मरीजों की नाक-कान-गला (ENT) संबंधी जांच की गई।

सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने लिया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ (2)

इसके अलावा शिविर में 22 लोगों की ABHA ID बनाई गई तथा 2 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। वहीं RBSK के कोई प्रकरण सामने नहीं आए।

जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला भाजपा उपाध्यक्ष यमुना पटेल, सरपंच ललन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की।

सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने लिया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ (2)

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल

‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता इस पहल की उपयोगिता को दर्शाती है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अभियान को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे जनहितकारी प्रयास करार दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम ने शिविर का संचालन किया।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →