सेवा सेतु अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 16 स्टॉलों का निरीक्षण

खड़गवां में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन; स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने दी सेवाओं की जानकारी

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

4 min read47 views
सेवा सेतु अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 16 स्टॉलों का निरीक्षण

एमसीबी/खड़गवां। सेवा संकल्प अभियान के तहत खड़गवां जनपद पंचायत में सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 16 स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, एसडीएम विजेंद्र सिंह सारथी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना तथा आवश्यक दस्तावेज एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फल एवं सब्जियों के बीज भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार कृत्रिम अंगों के लिए मूल्यांकन एवं सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें एलिम्को (ALIMCO) की टीम द्वारा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंच रही सुविधाएं

सेवा सेतु अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 16 स्टॉलों का निरीक्षण (2)

स्वास्थ्य मंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सरस्वती साइकिल योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की खरीदी एवं भुगतान से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं।

मंत्री ने महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पोर्टल खुलने पर पात्र महिलाएं अपना नाम योजना में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी दी जानकारी

मंत्री जायसवाल ने ग्रामीणों से शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है तथा आवश्यकता के अनुसार मरीजों को आगे उपचार के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सेवा सेतु अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 16 स्टॉलों का निरीक्षण (2)

उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल योजना जैसी योजनाएं संचालित हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

महतारी सदन से महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्राम पंचायतों में बनाए गए महतारी सदनों की गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने पैनारी के सरपंच से महिलाओं को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि महतारी सदन में करीब 80 से 85 महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं देवाडांड की महिला सरपंच ने बताया कि महतारी सदन में महिलाएं विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं के लिए एकत्रित होती हैं।

सेवा सेतु अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 16 स्टॉलों का निरीक्षण (2)

हितग्राहियों को वितरित किए किट, चेक और कार्ड

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों द्वारा चयनित हितग्राहियों को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों किट, चेक एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्ड वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीणों ने विभागवार स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता, खड़गवां सरपंच, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह लेख शेयर करें:

Twitter Facebook LinkedIn📱 WhatsApp

रिपोर्टर के बारे में

रिपोर्टर: सुरेंद्र मिनोचा

लोकेशन: —

सभी लेख देखें →